हज़ारीबाग: बड़कागांव में कथित अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत की सूचना
बादाम कोल परियोजना के समीप राउतपाड़ा क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन के दौरान हादसे में एक मजदूर की मौत और दो अन्य के घायल होने की सूचना है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खदान में चाल धंसने या मलबा गिरने से यह घटना हुई। मृतक की पहचान सचिन साव के रूप में की जा रही है, हालांकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद अवैध खनन और कोयला तस्करी को लेक