जशपुर: लोदाम में हिट एंड रन की घटना के बाद बवाल, NH-43 पर हुआ चक्काजाम
जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात को NH-43 पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर कई लोगों और वाहनों को रौंदते हुए पूर्व सरपंच के घर में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। ट्रक की चपेट में दो बाइक, एक ट्रैक्टर, एक ऑटो और बिजली का खंभा भी आ गया। घटना के बाद शव को उठाने में स्वास्थ्य विभाग की देरी