एत्मादपुर: प्रकाश नगर में रेलवे अंडरपास में जलभराव में तैरती दिखाई दी कार, बैलगाड़ी डूबी, वीडियो हुआ वायरल
Etmadpur, Agra | Jul 31, 2025 थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाश नगर रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया, यातायात तो बाधित हुआ ही लेकिन 1 कार बीच अंडर पास में फस गई, और पानी में तैरने लगी, बताया जा रहा है कि कार सवारों की बमुश्किल जान बची, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक बैलगाड़ी है जो की पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है, जिसे बैलगाड़ी मालिक बाहर निकाल कर ला रहा है।