अंबाह: दोहरी रोड पर कोलू गल्ला व्यापारी से जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट
Ambah, Morena | Apr 28, 2026 अंबाह के दोहरी रोड स्थित कोल्हू गल्ला क्षेत्र में सरसों तेल व्यापारी नितेश किरार के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, सुबह दुकान खोलते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया और गल्ले से पैसे भी छीन लिए। घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।