बिंदकी: मथुरापुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरापुर मोड़ के समीप शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार राजू निषाद निवासी ग्राम पहाड़ीपुर थाना बकेवर गंभीर घायलहो गया। जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया। जहा पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।