नारायणपुर: एनएच-31 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से 3 बाइक सवार घायल
एनएच-31 पर सतीशनगर चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया। घायलों की पहचान मौजमाबाद निवासी बब्बू कुमार (21), नीतीश कुमार (22) और सुजीत कुमार (22) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बब्बू और नीतीश को सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिय