देहरादून में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक!
आराघर से सटी मॉडल कॉलोनी की लेन नंबर-3 में एक बालिका पर स्ट्रीट डॉग के झुंड ने हमला कर दिया। घबराई बालिका ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की और आखिरकार पत्थर फेंककर कुत्तों को पीछे हटने पर मजबूर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। वहीं नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा है कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
👉 क्या आपके क्षेत्र में भी आवारा कुत्तों की समस्या बढ़ रही है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Dehradun #StreetDogs #ModelColony #DogAttack #Uttarakhand #DehradunNews #PublicSafety