देवघर: दहेज उत्पीड़न मामले में बंम पास टाउन के आरोपी को मिली एक वर्ष की सजा
मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी दिव्या मिश्रा की अदालत ने दहेज प्रताड़ना से संबंधित एक शिकायतवाद मामले की सुनवाई करते हुए सोमवार दोपहर 2:00 बजे नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर बंम पास टाउन निवासी पति महावीर यादव को दोषी पाकर एक वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई एवं ₹2000 का जुर्माना भी लगाया।