बागपत: डौला के युवक ने SP कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की
Baghpat, Bagpat | Jun 22, 2026 सोमवार की दोपहर करीब एक बजे थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के डौला गांव निवासी आरोपित नितिन शर्मा ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसके खिलाफ थाना सिंघावली अहीर में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि घटना के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। कहा कि उसके परिवार को पूर्व में भी झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जाता रहा है।