फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सम्मसपुर जाफराबाद स्थित एक घर से छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 5, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सम्मसपुर जाफराबाद स्थित एक घर में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक ही धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज सम्मसपुर जाफराबाद निवासी छोटे पासवान हैं। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शराब के अनुमानित क़ीमत ₹50000 बताई जा रही है। धंधेबाज को जेल भेजा गया है।