नगीना: नगीना क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी में चल रहे मिट्टी के खनन को लेकर तीन ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया
Nagina, Bijnor | Jul 4, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 1:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगीना क्षेत्र में आशियाना कॉलोनी में चल रहे मिट्टी के खनन को लेकर तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया है।बताया जाता है कि नगीना क्षेत्र में मिट्टी का खनन अवैध रूप से करने का आरोप लगाते हुए पूर्व मे शिकायत की गई थी। सीओ नगीना को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर जांच के लिए निर्देशित किया गया है।