अररिया: अररिया में कल सुबह 2 घंटे बिजली गुल, 9 से 11 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
Araria, Araria | May 28, 2026 अररिया में बिजली विभाग ने आम उपभोक्ताओं को बड़ी सूचना जारी की है। शुक्रवार 29 मई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अररिया शहर में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। यह व्यवधान कुल 2 घंटे का होगा। बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने बताया कि 33 केवी अररिया शहरी फीडर पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।