चूरू: पेंशनर कल्याण केंद्र में आरजीएचएस और ओपीएस मुद्दों पर पेंशनरों ने की चर्चा, 26 जुलाई को लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर
Churu, Churu | Jul 6, 2026 चूरू जिला पेंशनर कल्याण केन्द्र में सोमवार को राजस्थान पेंशनर समाज की बैठक उपाध्यक्ष तनुराम माहिच की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आरजीएचएस, ओपीएस सहित पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संयुक्त सचिव शेरसिंह चौहान ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन तथा गत एक माह की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।