जमुई: फुलवरिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, घटना स्थल पर लोगों की लगी भीड़, घायलों को भेजा गया अस्पताल
Jamui, Jamui | Jan 23, 2026 भरकहुआ मार्ग पर फुलवरिया मोड़ के पास शुक्रवार की रात 8:00 बजे तेज रफ्तार झरझरिया यानि जुगाड़ वाहन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर से बाइक सड़क किनारे नहर में जा गिरी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।