सासनी: गांव नगला पोपा में बीतीरात बेटे ने अपने पिता को मारपीट कर किया घायल, शिकायत पर घायल का पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | Sep 17, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला पोपा में पीटी रात बेटे ने अपने पिता को घरेलू विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली सासनी पुलिस ने घायल व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।