सरैया: शिउरी गोपीनाथपुर में आम के पेड़ से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला, पुलिस कर रही जांच
सरैया थाना क्षेत्र के शिउरी गोपीनाथपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव उसके घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर गाछी में आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया ।जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची प्रशिक्षु आईपीएस सह सरैया अध्यक्ष गरिमा ने मामले की जांच करने पहुंची वहीं मौके पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन भी मौजूद रहे।