बहोरीबंद: मोहाई तिराहा में तेज रफ्तार बाइक का कहर: युवक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर घायल
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के मोहाई तिराहा में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बाइक ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संसारपुर निवासी विनोद चौधरी सड़क किनारे मौजूद थे,