गुना नगर: ग्राम पुरैनी: 4 साल पुराने आवेदनों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित बोला कलेक्टर साहब को पहनाऊंगा
चार साल पहले पुरैनी गांव में हुई 4 लाख रुपये की चोरी का खुलासा नहीं होने से परेशान पीड़ित कमल सिंह यादव मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में सैकड़ों पुराने आवेदनों की माला पहनकर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि 2022 से कैंट थाने के चक्कर काटने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कमल सिंह का कहना है कि वह अपनी आवेदनों की माला कलेक्टर को सौंपेगा