Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

शिवनगर में आवारा कुत्तों पर चला नगर निगम का अभियान, 8 स्ट्रीट डॉग पकड़े; लोगों से खुले में खाना न फेंकने की अपील शिमला। मज्याठ वार्ड के शिवनगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक को कम करने के लिए वार्ड पार्षद अनिता शर्मा की पहल पर नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने क्षेत्र से 8 आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी के लिए भेजा। यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। वार्ड पार्षद अनिता शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी नगर निगम की टीम वार्ड में अभियान चलाकर अन्य आवारा कुत्तों को पकड़ेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों, विशेषकर शिवनगर सड़क के किनारे रहने वाले मकान मालिकों और किरायेदारों से अपील की कि वे बचा हुआ भोजन सड़क पर खुले में न फेंकें। उन्होंने कहा कि खुले में फेंका गया भोजन आवारा कुत्तों के लिए आकर्षण बनता है, जिससे वे झुंड बनाकर उसी क्षेत्र में डेरा जमा लेते हैं और लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। पार्षद ने कहा कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए नगर निगम का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Shimla Urban, Shimla | Aug 1, 2026

MORE NEWS