डीग: बृज 84 कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा डीग प्रशासन
Deeg, Bharatpur | May 18, 2026 अधिक मास के अवसर पर आयोजित बृज 84 कोस परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने गोवर्धन रोड स्थित फायर स्टेशन परिसर में नगर परिषद द्वारा स्थापित जिला प्रशासन सहायता केंद्र का उद्घाटन किया।