धमतरी: कलेक्टर ने दिलाई शपथ, गर्मी में धान की फसल नहीं लेंगे ग्रामीण, जलसंकट की स्थिति से निपटने के लिए की खास पहल
गंगरेल बांध के बाजू बसे गांव कसावाही से पानी की किल्लत का मामला सामने आया था बल्कि ग्रामीण नहर से बैलगाड़ी और ट्रैक्टर के माध्यम से अपने उपयोग के लिए पानी ले जाते हुए भी नजर आए थे जिसके बाद प्रशाशन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कलेक्टर खुद गांव पहुंचे थे जिन्होंने इस संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्या दूर करने के साथ उन्हें शपथ भी दिलाई गई