नागौर: राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ किसान सम्मेलन
Nagaur, Nagaur | Dec 13, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर आज शुक्रवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित, नागौर के पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला सहित जनप्रतिनिधि व किसान कार्यक्रम में शामिल हुए।