मुज़फ्फरनगर: सदर बाजार में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे दो युवकों को दुकानदारों ने जमकर पीटा, युवक लगातार मांगते रहे माफी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सदर बाजार में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे दो युवकों की दुकानदारों ने जमकर पिटाई की गई। जिस पर लगातार दोनों युवक हाथ जोड़ते रहे लेकिन दुकानदार लगातार उनके साथ मारपीट करते रहे वहीं कुछ ही देर बाद वहां पर अनेक दुकानदारों के द्वारा दोनों युवकों को छुड़वा दिया गया जिस पर तुरंत ही दोनों युवक वहां से रफू चक्कर हो गए।