तारानगर: जिला परिषद सदस्य विमला कालवा ने कहा, 'फसल बर्बाद, कैसे होगा किसान आबाद', तारानगर में गोजा लट से हुई मूंग की फसल नष्ट
तारानगर के जोन नं. 22 से जिला परिषद सदस्य विमला कालवा ने गोजा लट और अज्ञात बीमारी के प्रकोप से मूंग के भरे खेत रातों रात मूंग की फसल नष्ट होने के मामले को लेकर राजस्व विभाग और कृषि विभाग से तुरंत सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए जाने की माँग की है। उन्होंने बताया कि गोजा लट और अज्ञात बीमारी के प्रकोप से मूंग के भरे खेत रातों रात नष्ट हो रहे हैं।