जोगापट्टी: ननकार गांव में धान के खेत में टूर्नामेंट, नन्हकार टीम की बड़ी जीत, चौमुखा के जज़्बे ने रचा इतिहास
नौतन। संसाधनों की कमी कभी जज़्बे के आगे दीवार नहीं बनती—यह साबित कर दिखाया नन्हकार और चौमुखा के खिलाड़ियों ने। खेल मैदान न होने के बावजूद धान के खेत में आयोजित स्थानीय टूर्नामेंट में नन्हकार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों की ऊर्जा और खेल कौशल को देखकर हर कोई दंग रह गया। बुधवार के दोपहर करीब तीन बजे मुखिया मुकेन्दर यादव ने