बांका: हरियासी मोड़ विजयनगर के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मायागंज रेफर
Banka, Banka | Apr 29, 2026 हरियासी मोड विजयनगर के पास पैदल अपने घर जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का प्राथमिक उपचार बुधवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार जगाय गांव निवासी अशोक यादव पैदल अपने घर जा रहे थे।इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गए।