सकरा: केशोपुर धरहरा गांव से अज्ञात चोरों ने ₹3 लाख की तंबाकू चुराई, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर धरहरा गांव से अज्ञात चोरों ने तीन लाख रुपए कि तंबाकू की चोरी कर ली। मामले को लेकर किसान मो. मोइनुलहक ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे में पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तंबाकू की खेत में कटाई करने के बाद उसे चौक लगाकर खेत में ही रखा गया था।