बरियातु: बेसरा गांव में सर्पदंश से किसान की तबीयत बिगड़ी, बालूमाथ सीएचसी में हुआ इलाज
बारियातू थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में मंगलवार की दोपहर सर्पदंश के कारण एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। जिसकी पहचान गांव निवासी खिरोधर यादव के पुत्र गौरी यादव के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ अशोक कुमार के द्वारा इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त किसान खेत में धान की रोपाई को लेकर कोड़ी पार रहा है ऐसी दौरान घटना घटी।