पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार शाम 5:00 बजे पुलिस वालों को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि की गश्त में तेजी लाई जाए।साथ ही संवेदनशील स्थान की विशेष चेकिंग करें जिससे कि आपराधिक वारदातों पर रोक लगाई जा सके और अपराधियों को भी पकड़ा जा सके।थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जा रहा है।