हाथरस: गांव पोरा में पति-पत्नी की हत्या करने वाले दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने को लेकर परिजनों ने SP से लगाई न्याय...
गांव पोरा में पति पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या करने वाले 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने को लेकर परिजनों ने कुशवाहा समाज के लोगों के साथ आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने कोतवाली सिकन्दरा राऊ पुलिस द्वारा मारपीट कर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।