हाथरस: कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव झींगुरा निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 21 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री व तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव झींगुरा निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 21 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई है अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।