हाथरस: गांव नया बांस स्थित एक घर में दो माह की बच्ची के ऊपर गिरा गर्म पानी, बच्ची हुई घायल
गांव नया बांस में दो माह की बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। तभी अचानक से बाल्टी में गर्म पानी लेकर जा रही मां के हाथ से बाल्टी गिर गई। इससे गर्म पानी बच्ची के ऊपर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से उसे डाक्टरों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया है।