हाथरस: केंद्रीय विद्यालय के बाहर ऑफलाइन फॉर्म लेने को लेकर अभिभावकों की लगी भारी भीड़, लंबी लाइनों को लेकर हुई धक्का-मुक्की
सदर कोतवाली क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के बाहर आज अभिभावकों की भारी भीड़ लग गई। लंबी लाइन को लेकर धक्का मुक्की भी हुई, जिससे कि यातायात अवरुद्ध हो गया। केंद्रीय विद्यालय में ऑफलाइन फॉर्म लेने को लेकर काफी संख्या में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात सुचारू कराया।