हाथरस: चंद्रपा थाना क्षेत्र के गांव नगला कलू में बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों में हुई मारपीट युवक हुआ घायल
चंद्रपा थाना क्षेत्र के गांव नगला कलू में आज दिन मंगलवार को बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में युवक गुलफाम सिर में ईट लगने से घायल हो गया। घायल युवक ने थाने में जाकर मारपीट करने वाले अपने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत की है। इसके आधार पर पुलिस ने घायल युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।