हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने गुड़हाई बाजार में ठगी के शिकार पीड़ित परिवार को सीएम के आगमन से पहले किया घर में नजर बंद
आज दिन सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस पर गुड़हाई बाजार के रहने वाले कृष्ण कुमार ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दरअसल कृष्ण कुमार एक ठगी के शिकार भी हुए हैं। आज यूपी के सीएम के आगमन से पहले पुलिस ने उनको और उनके पूरे परिवार को घर में ही नजर बंद कर दिया है, ताकि परिवार सीएम से ना मिल सके। इसी बात को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है।