जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, 15 घंटे बाद भी युवक की नहीं हो पाई पहचान
Jamui, Jamui | Feb 12, 2025 जमुई रेलवे स्टेशन पर मेन लाइन में मंगलवार की रात 9:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेल पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर 2:00 बजे मृतक युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। अबतक 15 घंटे बीत चुके हैं लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान होने के लिए 72 घंटे तक युवक के शव को रेल पुलिस द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा।