जमुई: भंदरा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी-डंडे से मारा, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 12, 2025 भंदरा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर बुधवार की सुबह 9 बजे के करीब छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान भंदरा गांव निवासी अवधेश यादव के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर उसके छोटे भाई मक्केश्वर यादव रईस कुमार सहित अन्य लोगों के द्वारा मारपीट किया गया