सोरांव: गंगानगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने नाटक के माध्यम से नए आपराधिक कानून के लिए चलाया जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0' के तहत आज फाफामऊ स्थित आर.पी. रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।