बिजनौर: गांव फरीदपुर भोरु में आवारा गोवंश पर गुलदार ने किया हमला किसानों में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Jun 16, 2024 बिजनौर जनपद के गांव फरीदपुर भोरु में एक आवारा गोवंश पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलदार के हमले की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने सजकता सतर्कता बरतते हुए वन विभाग की टीम को सूचना दी सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जल्द ही गुलदार को पकड़ने का आश्वासन दिया है।