बिजनौर: कोतवाली शहर के गंज इलाके मे प्रापर्टी डीलर सुशील हत्याकांड के शूटर से पुलिस की मुठभेड़,गोली लगने पर शूटर गिरफ्तार।
Bijnor, Bijnor | Jun 15, 2024 बिजनौर के गंज में प्रापर्टी डीलर सुशील हत्याकांड का शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। शूटर ने पुलिस पार्टी पर पांच राउंड फायरिंग की।जबाबी कार्रवाई में शूटर के पैर में गोली लगी।विगत 27 मई को बिजनौर के सेंट मैरी चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर सुशील की हत्या की गई थी। शूटर हरियाणा के पलवल का कमल उर्फ केशव निकला। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।