गिरिडीह: अधिवक्ता संघ ने महापौर प्रमिला मेहरा व उपमहापौर सुमित कुमार को सम्मानित किया, विकास में सहयोग की उम्मीद जताई
गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ द्वारा बार लाइब्रेरी में कार्यक्रम आयोजित कर बुधवार को 2 बजे नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नू कांत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।