महाराजगंज: रसूलपुर में जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई के परिवार पर लाठी-डंडों से किया हमला, चार घायल
28 जून रविवार की रात 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने पारिवारिक जनों के साथ बड़े भाई के परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बड़े भाई के परिवार से चार लोग घायल हुए। जिनका अस्पताल मे इलाज किया गया है। पीड़ित पक्ष द्वारा अस्पताल मे इलाज के बाद थाने मे शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।