मेरठ: कोतवाली में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार बेचने वाले तस्कर गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान हथियार डिलीवर करने निकले थे
Meerut, Meerut | May 6, 2026 मेरठ में कोतवाली पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कई हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो इनके तार लोहिया नगर के तहखाने वाली हथियार फैक्ट्री से जुड़े हैं। दोनों हथियार सप्लाई करने निकले थे लेकिन उससे पहले ही दबोचे गए। यह तस्कर पूरी डीलिंग सोशल मीडिया पर करते थे।