सांगानेर: हवामहल के सामने रील बना रहे इंजीनियर स्टूडेंट्स को कार चालक ने रिवर्स में टक्कर मारी, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के हवा महल के सामने रील बना रहे इंजीनियर स्टूडेंट्स को कार के टक्कर मारने का मामला सामने आया है। कार चालक ने गाड़ी को रिवर्स लेकर इंजीनियर स्टूडेंट्स को कुचलने की कोशिश की जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस घटना में स्टूडेंट्स घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल मे भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने उपचार कर छुट्टी दे दी।