🚨 उबर कैब चालक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!
💥 किराया मांगने पर किया था हमला, चाकू और दो मोबाइल बरामद
📍 जसवंतनगर, इटावा
उबर कैब चालक से किराया मांगने पर चाकू से हमला और लूटपाट करने के मामले में जसवंतनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
👮 थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के अनुसार, दोनों आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
बताया गया कि 9 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा से इटावा जा रहे कैब चालक पुष्पेन्द्र से धौलपुर रोड पुल के पास किराया मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि किराया देने से मना करने पर दोनों ने चालक के गले पर चाकू से हमला कर दिया।
🚗 हमले में चालक घायल हो गया और अनियंत्रित कैब हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पूछताछ में आरोपियों ने किराये के लिए रुपये नहीं होने के कारण घटना को अंजाम देने की बात बताई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
👍 जसवंतनगर पुलिस की कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं।
📰 दैनिक पब्लिक समाचार | DPS Channel
#Jaswantnagar #Etawah #JaswantnagarPolice #UberCab #CrimeNews #PoliceAction #DPSChannel #इटावा #जसवंतनगर #पुलिस_कार्रवाई #अपराध_समाचार
Jaswantnagar, Etawah | Aug 11, 2026