आज दिनांक 11.07.2026 को जिलाधिकारी,सहरसा,श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सहरसा के कार्यालय वेश्म में सात निश्चय योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सात निश्चय योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों तथा निर्धारित लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँचाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रगति की सतत समीक्षा की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहरसा सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
97 views | Samastipur, Bihar | Jul 11, 2026