बक्सर में बिहार विधान सभा चुनाव के प्रथम फेज के मतदान के निकट आने के साथ ही जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। स्टार प्रचारकों की सभाएं जिले मे 24 अक्टूबर से शुरू होगी। एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष मे पहली सभा भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह की होगी, जो किला मैदान मे एक बजे आयोजित की गई है। इस दौरान किला मैदान जाने वाली सभी सड़कों पर वाहन नहीं चलेगे.