औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर में बहन के घर आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर में बहन के घर आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद कानप