तमनार: कियोस्क संचालक ने भू-अर्जन राशि हड़पी, तमनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Tamnar, Raigarh | Nov 10, 2025 तमनार पुलिस ने महिला के खाते से 4.62 लाख की धोखाधड़ी करने वाले कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अंगूठे के निशान का गलत उपयोग कर भू-अर्जन की राशि हड़प ली थी। पुलिस ने आरोपी से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर रिमांड पर भेज दिया है।