कासगंज: नदरई विद्युत फीडर पर स्थित नगला बेरिया अहरौली की महिलाओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में किया प्रदर्शन
नदरई विद्युत फीडर पर स्थित नगला बेरिया अहरौली की महिलाओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से उनके बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।